देश के कई राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बारिश जारी है। दिल्ली में मानसून आते ही भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इस बीच मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। अगले हफ्ते राजधानी में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। दिल्ली अभी से ही भारी बारिश के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
