देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत के राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं दक्षिण के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (20 जून 2024) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
