Weather Updates: अप्रैल के शुरुआती दिनों में हल्की ठंड के बाद तापमान बढ़ने लगा है। देश के अधिकतर इलाकों में 2-3 दिनों बाद तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हल्की-फुल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हरियाणा और राजस्थान के आसापास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार दिल्ली (नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी), NCR (ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद) भिवानी, चरखी के आस-पास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
