Weather Updates: आने वाले दिनों में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, इन राज्यों में आज चलेगी आंधी

Weather Updates: दिल्ली-NCR में मौसम कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) का कहना है कि अगले 5 दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं अगले एक-दो दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम के गर्म होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 9:11 AM
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum temperature) के 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है

Weather Updates: अप्रैल के 10 दिन बीत चुके हैं। अब बारिश भरे दिन भी बीत चुके हैं। दिन में गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) का कहना है कि अगले 5 दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू (heatwave) चलने की संभावना नहीं है। वहीं अगले एक-दो दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम के गर्म होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum temperature) के 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन राज्यों में चल सकती है तेज आंधी


मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर आज बिजली गिरने के साथ आंधी आ सकती है। इसकी रफ्तार 30-40 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अगले एक-दो दिनों में यूपी में मौसम के और गर्म होने और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 20-25 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। यूपी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुल्तानपुर और कानपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली और मेरठ में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी में पंखा हो गया है सुस्त! सिर्फ 70 रुपये की लगाएं यह डिवाइस, फर्राटे भरेगा सीलिंग फैन

पूर्वोत्तर भारत में सामान्य रहेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि 3 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तापमान सामान्य रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान केरल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।