Weather Updates: अप्रैल के 10 दिन बीत चुके हैं। अब बारिश भरे दिन भी बीत चुके हैं। दिन में गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) का कहना है कि अगले 5 दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू (heatwave) चलने की संभावना नहीं है। वहीं अगले एक-दो दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम के गर्म होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
