Weather Updates: देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। यहां कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। इन दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश और लैंडस्लाइड जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के राज्यों में आज (गुरुवार) से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं, 17 अगस्त से मध्य भारत से जुड़े राज्यों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
