Delhi Real Boss: पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी अदालत ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच जारी विवाद पर अहम फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के हक में फैसला सुनाया था। हालांकि इसके कुछ ही दिन बाद केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए इस फैसले को पलट दिया है। केंद्र सरकार के अध्यादेश के मुताबिक ट्रांसफर, पोस्टिंग, विजिलेंस और अन्य अहम मामलों में फैसला लेने की शक्ति पहले की ही तरह उपराज्यपाल की ही रहेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस तरह का अध्यादेश दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।
