Get App

Who is Tahawwur Rana: पेशे से फिजिशियन, भारत के लिए नफरत, लश्कर का आतंकी... मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के हैं कई चेहरे

Who is Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है। जनवरी में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी और उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 10:15 AM
Who is Tahawwur Rana: पेशे से फिजिशियन, भारत के लिए नफरत, लश्कर का आतंकी... मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के हैं कई चेहरे
Who is Tahawwur Rana: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के हैं कई चेहरे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल भारतीय जांच एजेंसियों की लिस्ट में वांटेड और ‘बहुत बुरे’ व्यक्ति तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। माना जाता है कि वह मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है।

जनवरी में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी और उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर राणा पेशे से एक फिजिशियन है, लेकिन उसके कई चेहरे हैं, जैसे एक इमिग्रेशन आंत्रप्रेन्योर, भारत के लिए गहरी नफरत रखने वाला एक कट्टरपंथी और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी, जो संगठन के लिए फाइनेंस मैनेज करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें