Get App

FASTag फ्री मिल रहा है, अब भी नहीं लिया तो टोल पर डबल चार्ज लगेगा

1 दिसंबर से जिन गाड़ियों में FASTag नहीं होगा उन्हें सामान्य रेट के मुकाबले दोगुना रेट चुकाना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2019 पर 3:18 PM
FASTag फ्री मिल रहा है, अब भी नहीं लिया तो टोल पर डबल चार्ज लगेगा

दिसंबर से पहले अगर आपने अपनी गाड़ियों में FASTag नहीं लगवाया तो आपको दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है। देश भर में टोल पर इलेक्ट्रॉनिक कलेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है।

हाइवे मिनिस्ट्री ने यह फैसला किया है कि 1 दिसंबर से जिन गाड़ियों में FASTag नहीं होगा उन्हें सामान्य रेट के मुकाबले दोगुना रेट चुकाना होगा। देश भर के सभी हाइवे के टोल RFID बेस्ड FASTag से कनेक्ट होंगे।

ईटी के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "हम धीरे-धीरे दिसंबर की डेडलाइन की तरफ बढ़ रहे हैं।" हालांकि सबको FASTag मुहैया कराने के लिए नीतिन गडकरी ने फ्री में इसे उपलब्ध करवा रही है।

हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने NHAI को निर्देश दिया है कि 21 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक लोगों को फ्री FASTag दिया जाए। गडकरी ने ऐलान किया कि मुफ्त FASTag, NHAI के सभी सेल्स प्वाइंट पर मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ दूसरी जगहों पर भी FASTag मुफ्त मिलेंगे।

हाइवे मिनिस्टर ने कहा कि मिनिस्ट्री अपनी तरफ से हर FASTag के लिए 150 रुपए चुका रही है। हम लोगों को  FASTag इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें