आपने अभी तक Ola के कारों को सड़कों पर ही दौड़ते हुए देखा होगा, लेकिन अब राइडशेयरिंग कंपनी जल्द की एक ऐसी कार लाने जा रही है जो आसमान में भी रफ्तार पकड़ती हुई दिखाई देगी। जी हां, Ola आपको भविष्य में उड़ान भरने की योजना बना रही है। भारतीय फर्म ने उड़ने वाली कारों के प्रोजेक्ट में दस्तक दे दी है। Ola का दावा है कि वह दुनिया की पहली ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
इसका नाम Ola AirPro रखा गया है। ओला के चेयरमैन और ग्रुप के CEO भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा कि कंपनी जल्द ही दुनिया की पहली और एकमात्र पूरी तरह से ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया की पहली और एकमात्र पूरी तरह से ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का अनावरण करने को लेकर उत्साहित हैं।
कंपनी के CEO ने कहा कि अब हर फैमिली भरेगी उड़ान। यह पूरी तरह से ऑटोनोमस है जिसका मतलब है कि इसके लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ेगी। Ola के मुताबिक, यह फ्लाइंग कार 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से उड़ सकती है। Ola AirPro को ड्राइव करने या उड़ान भरने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।
Ola AirPro को केवल एक बार चार्ज करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा VTOL (वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) तकनीक द्वारा संचालित Ola AirPro आपके बैठने के बाद पूरी तरह से सील हो जाएगी। Ola AirPro कार हमेशा ऑटोपायलट मोड पर चलेगा। https://olaairpro.com पर आप इसके बारे में पूरी डिटेल पढ़ सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
