Wrestlers vs WFI Protest: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के प्रस्ताव के बाद प्रदर्शनकारी पहलवान उनसे मिलने के लिए राजी हो गए हैं। प्रदर्शनकारी पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। केंद्रीय खेल मंत्री ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया था। ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी थी। इससे पहले 3 जून यानी शनिवार की रात प्रदर्शनकारी पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद खेल मंत्री की ओर से एक बार फिर पहलवानों को उनके मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलावा भेजा गया है।
