देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार अपनी नई लाइफस्टाइल एसयूवी Maruti Jimny को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस SUV को बीते ऑटो एक्सपो में पहली बार देश के सामने पेश किया गया था। Maruti Suzuki Jimny की डिलीवरी भी 7 जून से शुरू हो चुकी है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी। मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू जिम्नी ऑफ-रोडर लॉन्च किया है। Jimny का टॉप वैरिएंट 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Jimny को मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ Zeta और Alpha नामक दो ग्रेड में पेश किया गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी की मेन राइवल Mahindra Thar SUV है। इसके अलावा, इसे 4WD मार्केट में फोर्स गुरखा से भी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जिम्नी इंटरनेशनल मार्केट में काफी साल से मौजूद है।
Jimny के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। भारतीय मार्केट में जिम्नी का 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन लाया गया है। जिम्नी में 1.5-लीटर K-सीरीज नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 RPM पर 104 bhp का पावर और 4,000 RPM पर 134 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
SUV में नए मारुति व्हीकल्स में पाए जाने वाले K-15C mill के बजाय पुराना 4 सिलिंडर K15B इंजन मिलता है। जिम्नी में ऑलग्रिप Pro 4X4 सिस्टम के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बेहतर ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए अवेलेबल है।
ऑटो एक्सपो-2023 के दौरान 12 जनवरी को मारुति ने जिम्नी को पहली बार इंडियन मार्केट में 7 कलर्स और अल्फा-जीटा 2 वैरिएंट्स के साथ पेश किया था। हालांकि, जिम्नी इंटरनेशनल मार्केट में काफी साल से मौजूद है। लॉन्चिंग के साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। ग्लोबल मार्केट में कार को थ्री-डोर वर्जन में बेचा जाता है।
Maruti Jimny को लेकर कयास लगाए जा रहे थें कि कंपनी इसे महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के मुकाबले कम कीमत में पेश करेगी, लेकिन ये महिंद्रा थार के एंट्री लेवल रियर व्हील ड्राइव (RWD) वेरिंएट के मुकाबले तकरीबन 2.20 लाख रुपये तक महंगी है, जिसकी कीमत 10.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं, Thar के फोर व्हील ड्राइव (4WD) वेरिएंट की कीमत 13.87 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सुजुकी का दावा है कि इंटीरियर के कुछ हिस्सों को एक पैटर्न में प्रस्तुत किया गया है जो एक उच्च ग्रेड सिंगल लेंस रिफ्लेक्स कैमरे के शरीर जैसा दिखता है।