3B Films IPO: पैकेजिंग प्रोडक्ट बनाने वाली गुजरात की कंपनी 3B फिल्म्स लिमिटेड का ₹33.75 करोड़ का IPO 30 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 जून 6:04 बजे तक यह आईपीओ कुल मिलाकर 1.34 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस IPO को रिटेल निवेशकों ने 1.93 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों ने 0.76 गुना सब्सक्राइब किया है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹50 प्रति शेयर है। इस IPO के आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3,000 शेयर है। खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,50,000 है। इसे सब्सक्राइब करने की लास्ट डेट 3 जून है।
3B फिल्म्स कंपनी अपने आईपीओ से ₹33.75 करोड़ जुटाने की योजना में है। इस IPO में कंपनी ने 3.54 मिलियन इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 3.19 मिलियन शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कर रही है। शेयरों के अलॉटमेंट 4 जून को होना है। इस आईपीओ के लिए माशीतला सिक्योरिटीज रजिस्ट्रार है। निर्भय कैपिटल सर्विसेज इस IPO के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।
आईपीओ से मिलने वाले पैसों का कंपनी ₹4.43 करोड़ पूंजीगत व्यय के लिए, ₹7.15 करोड़ वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के लिए और ₹4.43 करोड़ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का लक्ष्य रखती है।
IPO मार्केट पर नजर रखने वालों के अनुसार, 3B फिल्म्स लिमिटेड के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में वर्तमान में ₹53 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। यह IPO मूल्य ₹50 पर 6% का GMP दर्शाता है। कंपनी के शेयर 6 जून को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
3B फिल्म्स लिमिटेड वडोदरा, गुजरात में साल 2014 में एस्टेब्लिश हुई है। यह कंपनी पैकेजिंग और थर्मोफॉर्मिंग अनुप्रयोगों के लिए कास्ट पॉलीप्रोपाइलीन (CPP) और कास्ट पॉलीइथिलीन (CPE) फिल्में बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट में पारदर्शी, मैटेलिक, सफेद अपारदर्शी, एंटी-फॉग, ईजी-पील और EVOH फिल्में शामिल हैं। हाई एंड सुविधाओं और R&D के साथ, यह कंपनी फिल्मों में अग्रणी है, जो दुनिया भर में अपने पैकेजिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी फूड पैकेजिंग सहित विभिन्न उद्योगों के लिए दुबई, नेपाल, श्रीलंका और कई अफ्रीकी देशों जैसे देशों में भी अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करती है।