Upcoming IPOs: अगले हफ्ते मेदांता सहित इन 4 कंपनियों के खुलेंगे IPO, निवेशकों को खूब मिलेंगे पैसे बनाने के मौके

Upcoming IPOs: देश की 4 कंपनियां अगले हफ्ते अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर ला रही हैं, जिनका कुल साइज करीब 4,500 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Oct 29, 2022 पर 7:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Upcoming IPOs: आईपीओ मार्केट अगले हफ्ते गुलजार रहने वाला है

Upcoming IPOs: आईपीओ मार्केट अगले हफ्ते गुलजार रहने वाला है। देश की 4 कंपनियां अगले हफ्ते अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर ला रही हैं, जिनका कुल साइज करीब 4,500 करोड़ रुपये है। इन कंपनियों में, डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems), मेदांता (Medanta) के नाम से हॉस्पिटल्स चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ, माइक्रो फाइनेंस कंपनी फ्यूजन लिमिटेड (Fusion Ltd) और बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) शामिल है। आइए इन सभी आईपीओ के बारे में जानते हैं-

DCX IPO

इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का आईपीओ सोमवार 31 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक इसमें 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स 100 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री करेंगे।

DCX ने आईपीओ के लिए 197-207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक इसमें 72 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं यानी कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम 14,904 रुपये निवेश करने होंगे। शेयरों की लिस्टिंग 11 नवंबर को होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।


Global Health IPO

मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta hospitals) का चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का IPO 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। मेदांता के 2206 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 319-336 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। ग्लोबल हेल्थ के इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, इसमें 5.0.7 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- Indian Oil Results: सस्ते तेल ने बढ़ाया घाटा, इंडियन ऑयल को सितंबर तिमाही में 272 करोड़ का नुकसान

Fusion Microfinance IPO

माइक्रो फाइनेंस कंपनी फ्यूजन लिमिटेड ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के तहत नए इक्विटी शेयर जारी कर करीब 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ देवेश सचदेव ने बताया कि Fusion IPO दो नवंबर को खुलेगा और चार नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए 350 रुपये से लेकर 368 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

सचदेव ने कहा कि इश्यू के दौरान 600 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों के पास पहले से मौजूद 1,36,95,466 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी की जाएगी। एंकर निवेशक एक नवंबर को बोली लगा सकेंगे।

Bikaji Foods IPO

स्नैक्स और मिठाई बेचने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक बीकाजी फूड्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर 3 नवंबर 2022 को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। कंपनी का ऑफर पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है और इसका साइज करीब 900 करोड़ रुपये है। IPO के तहत कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक करीब 2.937 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। कंपनी ने अभी अपने IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।