IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी गुलजार रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते 19 कंपनियों की लिस्टिंग है तो सात नए आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। पहले खुलने वाले आईपीओ की बात कर लेते हैं, फिर लिस्टिंग वाली कंपनियों की डिटेल्स नीचे दी जा रही है। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की तैयारी में लगे क्रिजाक (Crizac) का आईपीओ 2-4 जुलाई तक खुला रहेगा। इसमें ₹233-₹245 के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे। मेनबोर्ड में एक और कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का आईपीओ खुला है लेकिन आज इसमें बोली लगाने का आखिरी दिन है। इसमें ₹105-₹111 के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं।
अब एसएमई सेगमेंट में बात करें तो छह कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें से पांच- सिल्की ओवरसीज (Silky Overseas), पुष्पा ज्वैलर्स (Pushpa Jewellers), सेडार टेक्सटाइल (Cedaar Textile), मार्क लोइरे फैशंस (Marc Loire Fashions) और वंदन फूड्स (Vandan Foods) के आईपीओ आज 30 जून को खुले हैं और 2 जुलाई तक इनमें बोली लगा सकेंगे। सिल्की ओवरसीज के लिए ₹153-₹161, पुष्पा ज्वैलर्स के लिए ₹143-₹147,सेदार टेक्सटाइल के लिए ₹130-₹140, मार्क लोइरे फैशंस के लिए ₹100 और वंदन फूड्स के लिए ₹115 के भाव में बोली लगा सकते हैं।
इसके अलावा क्रॉयोजेनिक ओजीएस के आईपीओ में 3-7 जुलाई के बीच ₹44-₹47 के भाव पर बोली लगा सकेंगे। इन सबके अलावा आज प्रो एफएक्स टेक (PRO FX Tech), ऐश अल्फा टेक (Ace Alpha Tech), वैलेंसिया इंडिया (Valencia India), और मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट (Moving Media Entertainment के आईपीओ में आज 30 जून तो एडकाउंटी मीडिया इंडिया (Adcounty Media India) और नीतू योशी (Neetu Yoshi) के आईपीओ में 1 जुलाई तक पैसे लगा सकेंगे।
IPO Listing: इस हफ्ते लिस्ट होने वाली कंपनियों की डिटेल्स
इस कारोबारी हफ्ते कई कंपनियों के लिस्टिंग की तैयारी है। पहले 1 जुलाई की बात करें तो 80.97 गुना सब्सक्राइब हुए ग्लोब सिविल प्रोजेक्टस (Globe Civil Projects), 22.19 गुना सब्सक्राइब हुए एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज (Ellenbarrie Industrial Gases) और 2.31 गुना सब्सक्राइब हुए कल्पतरू (Kalpataru) की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। अगले ही दिन 2 जुलाई बुधवार को 30.33 गुना सब्सक्राइब हुए संभव स्टील ट्यूब्स (Sambhv Steel Tubes) और 17.65 गुना सब्सक्राइब हुए एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के शेयर लिस्ट होंगे। इंडोगल्फ सर्विसेज (Indogulf Cropsciences) के शेयरों की 3 जुलाई को घरेलू मार्केट में एंट्री होगी। अभी यह इश्यू खुला हुआ है और दो कारोबारी दिनों में यह 98% भर गया था।
अब एसएमई सेगमेंट की बात करें तो 13 कंपनियों की घरेलू मार्केट में लिस्टिंग्स हैं। अबराम फूड (Abram Food) के शेयर बीएसई एसएमई पर 1 जुलाई को लिस्ट होंगे। इसका आईपीओ 28.49 गुना भरा था। इसके अलावा 1 जुलाई को ही 2.49 गुना सब्सक्राइब होने वाले आईकॉन फैसिलिटेटर्स (Icon Facilitators) की बीएसई एसएमई पर, 2.82 गुना सब्सक्राइब होने वाले एजेसी ज्वेल (AJC Jewel) की बीएसई एसएमई और 6.84 गुना सब्सक्राइब होने वाले श्री हरि-कृष्ण स्पांज (Shri Hare-Krishna Sponge Iron) की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी। फिर 2 जुलाई को 1.61 गुना सब्सक्राइब होने वाले राम टेलीकॉम (Rama Telecom) की बीएसई एसएमई, 223.64 गुना सब्सक्राइब होने वाले सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस (Suntech Infra Solutions) और 4.40 गुना सब्सक्राइब होने वाले सुपरटेक ईवी (Supertech EV) की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
इन सबके अलावा 3 जुलाई को मीडिया मूविंग एंटरटेनमेंट (Moving Media Entertainment) के शेयरों की एनएसई एसएमई, वैलेंसिया इंडिया (Valencia India) की बीएसई एसएमई, ऐश अल्फा टेक (Ace Alpha Tech) की बीएसई एसएमई और प्रो एफएक्स टेक (PRO FX Tech ) की एनएसई एसएमई तो 4 जुलाई को नीतू योशी (Neetu Yoshi) और एडकाउंटी मीडिया इंडिया (Adcounty Media India) की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी। खास बात ये है कि ये इश्यू अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।