Get App

Aadhar Housing Finance IPO: एंकर इनवेस्टर्स से आए ₹898 करोड़, 8 मई से कोई भी कर सकता है निवेश

Aadhar Housing Finance IPO: इश्यू क्लोज होन के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 15 मई को हो सकती है। फिलहाल आधार हाउसिंग में ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोप्को की 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ICICI Bank की 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 7 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 7:53 AM
Aadhar Housing Finance IPO: एंकर इनवेस्टर्स से आए ₹898 करोड़, 8 मई से कोई भी कर सकता है निवेश
आधार हाउसिंग फाइनेंस में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन की भी हिस्सेदारी है।

Aadhar Housing Finance IPO: सस्ते घरों के लिए फाइनेंस मुहैया कराने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 8 मई को खुल रहा है। एक दिन पहले यानि कि 7 मई को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 897.9 करोड़ रुपये जुटाए। मॉर्गन स्टेनली, स्टिचिंग डिपॉजिटरी एपीजी, डब्ल्यूएफ एशियन रिकॉनिसेंस फंड, क्लारस कैपिटल, न्यूबर्गर बर्मन एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड, थेलेम इंडिया मास्टर फंड, सीएलएसए ग्लोबल, ईस्ट ब्रिज कैपिटल, नेपियन लॉन्ग टर्म अपॉर्चुनिटीज फंड और अमुंडी फंड्स सहित कई प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने एंकर बुक के जरिए निवेश किया।

इसके अलावा एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, इनवेस्को इंडिया, व्हाइटओक कैपिटल, क्वांट म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड, महिंद्रा मैनुलाइफ और एलआईसी म्यूचुअल फंड जैसी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने भी आधार हाउसिंग में एंकर बुक के जरिए निवेश किया।

एंकर बुक में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई जनरल लाइफ इंश्योरेंस और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस सहित बीमा कंपनियों ने भी भाग लिया।

2.85 करोड़ शेयरों का आवंटन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें