Aadhar Housing Finance IPO : प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) के निवेश वाली कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar HF) आईपीओ के लिए फिर से आवेदन करने जा रही है। कंपनी जल्द ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल करेगी। Aadhar HF का इरादा इश्यू के जरिए 5000 से 5500 करोड़ रुपये जुटाने का है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।
