Get App

Abans Holdings के IPO को ठंडा रिस्पॉन्स, तीसरे दिन तक सिर्फ 46% मिली बोली, कल है आखिरी दिन

Abans Holdings IPO Subscription Status: अबांस होल्डिंग्स लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए बोली लगाने का बुधवार 14 दिसंबर को तीसरा दिन है। दोपहर 2 बजे खबर लिखे जाने तक, कंपनी का IPO 42 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। QIB के कोटे में जरूर कंपनी को करीब 2.19 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 9:47 PM
Abans Holdings के IPO को ठंडा रिस्पॉन्स, तीसरे दिन तक सिर्फ 46% मिली बोली, कल है आखिरी दिन
Abans Holdings का IPO 12 दिसंबर को बोली के लिए खुला था और गुरुवार 15 दिसंबर को बंद होगा

Abans Holdings IPO Subscription Status: अबांस होल्डिंग्स लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर निवेशकों का उत्साह बुधवार 14 नवंबर को बोली खुलने के तीसरे दिन भी ठंडा रहा। कंपनी का IPO तीसरे दिन बोली बंद होने तक सिर्फ 46 सब्सक्राइब हुआ था। Abans Holdings ने अपने IPO के तहत कुल 1.28 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे 58.75 लाख शेयरों के लिए बोली मिली है। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 32 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कैटेगरी में कंपनी को अभी तक 17% बोली मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (QIB) ने जरूर इस IPO को लेकर उत्साह दिखाया है और उन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 2.19 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है।

Abans Holdings ने IPO के तहत बिक्री के लिए कुल शेयरों का 60% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 10% हिस्सा आरक्षित रखा गया है। जबकि बाकी 30% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है।

15 दिसंबर तक खुला है IPO

अबांस होल्डिंग्स का आईपीओ 12 दिसंबर को बोली के लिए खुला था और यह गुरुवार 15 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी अपने IPO से कुल 345.60 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 102.6 करोड़ रुपये के कंपनी के नए शेयर जारी करेगी। जबकि बाकी 243 करोड़ रुपये के शेयरों को कंपनी के प्रमोटर अभिषेक बंसल की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें