Abans Holdings IPO Day 1: 346 करोड़ के इश्यू को फीका रिस्पांस, लेकिन ग्रे मार्केट में मजबूत हुआ प्रीमियम

Abans Holdings IPO Subscription Day 1: फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली अबांस ग्रुप (Abans Group) की कंपनी अबांस होल्डिंग्स के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पांस मिल रहा है। इसका 346 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला और पहले दिन यह महज 11 फीसदी सब्सक्राइब हुआ

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 7:10 PM
Abans Holdings के 346 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 103 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा कंपनी के फाउंडर और प्रमोटर अभिषेक बंसल ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 243 करोड़ रुपये के 90 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

a। खुदरा निवेशक भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और उनके लिए आरक्षित हिस्से 13 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है। नीचे सभी कैटेगरी के निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से की अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के बारे में डिटेल्स दिया जा रहा है।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB)- 0.00 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII)- 0.12 गुना

खुदरा निवेशक- 0.13 गुना

टोटल- 0.11 गुना


(सोर्स: बीएसई)

Sula Vineyards IPO Day 1: पहले दिन निवेशकों ने नहीं किया चियर्स, ग्रे मार्केट में भी गिरा प्रीमियम

ग्रे मार्केट में पॉजिटिव है रुझान

अबांस होल्डिंग्स के आईपीओ को लेकर निवेशकों का रुझान पॉजिटिव नहीं है लेकिन ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एक दिन पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयर 15 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे लेकिन आज यह पांच रुपये और मजबूत हुआ है। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

Abans Holdings IPO की डिटेल्स

अबांस होल्डिंग्स के 346 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 103 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा कंपनी के फाउंडर और प्रमोटर अभिषेक बंसल ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 243 करोड़ रुपये के 90 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। इस इश्यू के तहत निवेशक 256-270 रुपये के प्राइस बैंड और 55 शेयरों के लॉट में 15 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 20 दिसंबर को फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग 23 दिसंबर को हो सकती है। इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल एनबीएफसी सब्सिडियरी अबांस फाइनेंस (Abans Finance) के कैपिटल बेस को बढ़ाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

Wipro Share Price: इस साल विप्रो के शेयरों की बुरी पिटाई, 45% गिर गए भाव, निवेश के लिए एक्सपर्ट की ये है राय

Abans Holdings के बारे में डिटेल्स

अबांस होल्डिंग एनबीएफसी सर्विसेज, प्राइवेट क्लाइंट स्टॉक ब्रोकिंग, डिपॉजिटरी के साथ-साथ इक्विटीज, कमोडिटीज और फॉरेन एक्सचेंज में वैश्विक स्तर पर इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके अलावा यह कॉरपोरेट्स, इंस्टीट्यूशनल और हाई नेट वर्थ क्लाइंट्स को एसेट मैनेजमेंट, इंवेस्टमेंट एडवायजरी और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है। इसका कारोबार भारत, हॉन्ग कांग, यूके, यूएई, चीन और मॉरीशस में फैला हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।