Sula Vineyards IPO Day 1: पहले दिन निवेशकों ने नहीं किया चियर्स, ग्रे मार्केट में भी गिर रहा प्रीमियम

Sula Vineyards IPO Subcription Day 1: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स के आईपीओ को पहले दिन फीका रिस्पांस मिल रहा है। इसका 960 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 12 दिसंबर को खुला और पहले दिन महज 28 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका

अपडेटेड Dec 12, 2022 पर 7:07 PM
सुला विनयार्ड्स का कारोबार मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा जा सकता है- वाइन बिजनेस और वाइन टूरिज्म बिजनेस। (Image- Sula Vineyards Insta Account)

Sula Vineyards IPO Subcription Day 1: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स के आईपीओ को पहले दिन फीका रिस्पांस मिला। इसका 960 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 12 दिसंबर को खुला और पहले दिन महज 28 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। ग्रे मार्केट में भी इसके शेयरों की मांग फीकी हो रही है। इश्यू खुलने से पहले तक इसका GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 71 रुपये तक पहुंच गया था लेकिन आज यह महज 24 रुपये रह गया। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Wipro Share Price: इस साल विप्रो के शेयरों की बुरी पिटाई, 45% गिर गए भाव, निवेश के लिए एक्सपर्ट की ये है राय

कैटेगरीवाइज Sula IPO की सब्सक्रिप्शन डिटेल्स


क्लालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB)- 0.00 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII)- 0.18 गुना

खुदरा निवेशक- 0.48 गुना

टोटल- 0.28गुना

(सोर्स- बीएसई)

Sula Vineyards IPO की पूरी डिटेल्स

सुला आईपीओ में 14 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। 960 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इसमें 340-357 रुपये के प्राइस बैंड और 42 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं यानी कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 14994 रुपये निवेश करने होंगे। इसके शेयरों का 19 दिसंबर को अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है और लिस्टिंग 22 दिसंबर को हो सकती है।

निवेश करें या नहीं, एक्सपर्ट्स की राय यहां पढ़ें-

कंपनी के बारे में डिटेल्स

सुला विनयार्ड्स नासिक की कंपनी है। इसका कारोबार मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा जा सकता है- वाइन बिजनेस और वाइन टूरिज्म बिजनेस। वाइन बिजनेस के तहत यह वाइन बनाती है, वाइन और स्पिरिट आयात करती है और इनकी बिक्री करती है। वाइन टूरिज्म के तहत यह विनयार्ड्स रिजॉर्ट्स और टेस्टिंग रूम्स ऑपरेट करती है। इसके महाराष्ट्र और कर्नाटक में चार खुद के और दो लीज पर लिए हुए प्रोडक्शन फैसिलिटीज हैं जहां यह 56 लेबल की वाइन बनाती है।

सितंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुला ने किसानों से करीब 2290 एकड़ से अंगूरों की सप्लाई के लिए 12 साल तक सप्लाई के लिए सौदा किया है। 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों की बात करें तो इसके देश भर में 13500 रिटेल टचप्वाइंट्स और 9 हजार से अधिक होटल, रेस्टोरेंट्स और कैटरर्स मिलाकर 23 हजार से अधिक प्वाइंट्स ऑफ सेल हैं। कंपनी के वाइन सेग्मेंट का 50 फीसदी रेवेन्यू महाराष्ट्र और कर्नाटक से आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।