Get App

Adani Enterprises FPO : अडानी के एफपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, दूसरे दिन अब तक सिर्फ 3% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Adani Enterprises के FPO को दूसरे दिन अब तक 3 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिल पाया है। ऑफर हुए 4,55,06,791 इक्विटी शेयरों के मुकाबले इस एफपीओ को केवल 13,98,516 इक्विटी शेयरों की ही बोलियां मिली हैं। FPO के पहले दिन इसे सिर्फ 1 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिल सका था

Shubham Thakurअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 6:41 PM
Adani Enterprises FPO : अडानी के एफपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, दूसरे दिन अब तक सिर्फ 3% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को लेकर निवेशक काफी सुस्त नज़र आ रहे हैं।

Adani Enterprises FPO : अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को लेकर निवेशकों का रिस्पॉन्स ठंडा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg) जारी होने के बाद एक तरफ जहां अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली, वहीं इसके FPO को लेकर भी निवेशक सुस्ती दिखा रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को दूसरे दिन अब तक 2 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिल पाया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ऑफर हुए 4,55,06,791 इक्विटी शेयरों के मुकाबले केवल 13,98,516 इक्विटी शेयरों की ही बोली लगाई गई है। FPO के पहले दिन यानी शुक्रवार को इसे केवल 1 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिल सका था।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 4 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें