Advit Jewels IPO: अद्वित जेवेल्स के शेयरों की लिस्टिंग पर 40% मिल सकता है मुनाफा, आईपीओ को जबर्दस्त रिस्पॉन्स

Advit Jewels IPO: अद्वित जेवेल्स का आईपीओ दूसरे दोपहर तक दिन नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 21.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 1:29 PM
Advit Jewels का आईपीओ 25 जून को बंद होगा।

Advit Jewels IPO: अद्वित जेवेल्स के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आईपीओ खुलने के दूसरे दिन दोपहर तक इस आईपीओ में 19.96 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी थी, जबकि कंपनी आईपीओ में सिर्फ 83.79 लाख शेयर इश्यू करने वाली है। इसका मतलब है कि अब तक यह इश्यू 23.82 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स

Advit Jewels का आईपीओ दूसरे दोपहर तक दिन नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 21.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 58.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी पहले ही एंकर इनवेस्टर्स से 49.52 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।


ग्रे मार्केट में 40 फीसदी चल रहा प्रीमियम 

ग्रे मार्केट की एक्टिविटीज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, Advit Jewels के शेयर पर करीब 40 फीसदी प्रीमियम चल रहा है। इनवेस्टरगेन ने प्रति शेयर 55 रुपये का जीएमपी बताया है। इसका मतलब है कि इस शेयर की लिस्टिंग 39.86 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। आईपीओ वॉच ने 40.58 फीसदी का जीएमपी बताया है।

25 जून को बंद हो रहा है यह आईपीओ

Advit Jewels का आईपीओ 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 130-138 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी आईपीओ से आए पैसे के एक हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी का इस्तेमाल पूंजी की जरूरत पूरी करने और दूसरे कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

राम भजो ब्रांड से प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग

कंपनी ट्रेडिशनल और कंटेंपररी हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वेलरी बनाती है। यह 'राम भजो' ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है। शेयरों का एलॉटमेंट 29 जून तक होने की उम्मीद है। शेयरों की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों में 1 जुलाई को हो सकती है।

कम से कम 13,800 रुपये से बोली लगानी होगी

इनवेस्टर्स को इस आईपीओ में कम से कम एक लॉट शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। एक लॉट 100 शेयरों का है। इसका मतलब है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर अप्लाई करने के लिए कम से कम 13,800 रुपये की जरूरत पड़ेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्राहकों की दिलचस्पी ब्रांडेड ज्वेलरी में बढ़ रही है। इसका फायदा अद्वित जेवेल्स जैसी कंपनियों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Tata Motors CV Share: टाटा मोटर्स सीवी के शेयरों में तूफानी तेजी, ब्रोकरेज फर्मों ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस

अमेरिका-ईरान में डील से मार्केट में रिकवरी

यह आईपीओ ऐसे वक्त आया है, जब शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी दिखी है। फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान की लड़ाई शुरू होने पर क्रूड की कीमतें आसमान में पहुंच गई थीं। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा था। अब दोनों पक्षों में डील की खबर से शेयर बाजार में रौनक लौटती दिख रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।