टूट पड़े निवेशक, आखिरी दिन 213 गुना हुआ सबस्क्राइब! लिस्टिंग पर कराएगा छप्परफाड़ कमाई

Advit Jewels IPO: अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ निवेश के लिए 23 जून को खुला था। सब्सक्रिप्शन के तीसरे और अंतिम दिन इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और कुल 213 गुना सबस्क्राइब हुआ। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, यह आईपीओ लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल कर सकता है

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 5:58 PM
ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, यह आईपीओ लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल कर सकता है

Advit Jewels IPO: ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ आज बंद हो गया है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे और अंतिम दिन इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस आईपीओ को कुल 213 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, यह आईपीओ लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल कर सकता है।

यह कंपनी अपने फ्लैगशिप ब्रांड 'Rambhajo' के तहत ट्रेडिशनल और प्रीमियम हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी जैसे कुंदन, पोल्की और डायमंड के गहने बनाती और बेचती है।

सब्सक्रिप्शन स्टेटस


Advit Jewels का आईपीओ निवेश के लिए 23 जून को खुला था और आज 25 जून को बंद हो गया है। दूसरे दिन यह 44.16 गुना सबस्क्राइब हुआ था, लेकिन तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 213 गुना पर पहुंच गया। इस आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों, तीनों ही कैटेगरी से बंपर बोलियां मिली है।

आईपीओ से जुड़ी जरूरी बातें

अलॉटमेंट: 29 जून 2026

रिफंड और डीमैट क्रेडिट: 30 जून 2026

शेयर बाजार में लिस्टिंग: 1 जुलाई 2026 (BSE और NSE पर)

आईपीओ का साइज: यह पूरी तरह से 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है, इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल ₹65 करोड़ का कर्ज चुकाने और ₹65 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

एक्सपर्ट्स की राय: पैसा लगाएं या नहीं?

देश के बड़े ब्रोकरेज हाउस ने इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है:

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट: ब्रोकरेज ने शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए लिस्टिंग गेन के लिहाज से इसे 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। कंपनी का रेवेन्यू FY24 के ₹46.6 करोड़ से तीन गुना बढ़कर FY26 में ₹124.94 करोड़ हो गया है। कंपनी का रिटर्न ऑन नेट वर्थ (RoNW) 43.6% है, जो इसके लिस्टेड प्रतिद्वंद्वी शेयरों से काफी बेहतर है। हालांकि, ब्रोकरेज ने आगाह किया है कि कंपनी अभी आकार में छोटी और प्रमोटर-ड्रिवेन है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज: इस ब्रोकरेज ने भी 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, अपने बी2बी साथियों की तुलना में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन काफी शानदार है। कंपनी का वर्किंग कैपिटल साइकिल लंबा है, लेकिन आईपीओ से मिलने वाले पैसों से कंपनी अपने ₹65 करोड़ के कर्ज को चुकाएगी, जिससे आगे चलकर इसका मुनाफा और बढ़ेगा।

आनंद राठी रिसर्च: आनंद राठी ने 'लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब' की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर आईपीओ की कीमत थोड़ी महंगी जरूर लग सकती है, लेकिन कंपनी के मजबूत विकास की संभावनाओं और ज्वैलरी इंडस्ट्री के अच्छे आउटलुक को देखते हुए लंबी अवधि के लिए निवेश का यह एक बेहतरीन विकल्प है।

GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आईपीओ प्राइस बैंड ₹138 प्रति शेयर है। आज इसका जीएमपी +₹52 है। ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम को जोड़कर देखें तो इसके ₹190 पर लिस्ट होने के संकेत मिल रहे हैं, जो इसके आईपीओ प्राइस से 38% ज्यादा है। यानी लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशकों को बंपर मुनाफा मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले 15 ट्रेडिंग सत्रों में इसके GMP में लगातार तेजी का रुझान दिख रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।