Get App

Aether Industries IPO: आखिरी दिन 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, QIB कोटे में कंपनी को जमकर मिली बोली, जानिए डिटेल्स

Aether Industries IPO: कंपनी को सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) से मिली, जबकि रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे को 1.14 गुना सब्सक्राइब किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 9:34 PM
Aether Industries IPO: आखिरी दिन 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, QIB कोटे में कंपनी को जमकर मिली बोली, जानिए डिटेल्स
Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग 3 जून 2022 को हो सकती है

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को आखिरी दिन तक 6.26 गुना अधिक बोली मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, IPO के तहत कंपनी ने 93,56,193 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 5,85,34,586 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

एथर इंडस्ट्रीज को अपने IPO के लिए सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के कोटे में मिली। QIB ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का 17.57 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में कंपनी को 2.52 गुना अधिक बोली मिली। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 मई को खुला था और आज इसके लिए 26 मई तक बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। कंपनी इस इश्यू से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 627 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। जबकि कंपनी के प्रमोटरों और अन्य शेयरधारकों की तरफ से 28,20,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉरलसेल (OFS) पेश किया गया था। एथर इंडस्ट्रीज ने आईपीओ खुलने से पहले सोमवार को एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें