Aether Industries IPO: 24 मई को खुलकर 26 मई को होगा बंद, जानिए अहम बातें

कंपनी की स्थापना 2013 में हुई । कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है

अपडेटेड May 18, 2022 पर 2:52 PM
31 दिसंबर 2021 तक के 9 महीने में कंपनी की कुल आय 442.54 करोड़ रुपये रही थी जो कि इसके पिछले साल 334.09 करोड़ रुपये पर रही थी

स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ (IPO)सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मई के खुलकर 2 दिन बाद 26 मई को बंद होगा। इस आईपीओ में 627 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 28.2 लाख शेयरों का ऑफर फार सेल होगा जिसके तहत शेयरहोल्डर और प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सुरत में लगाई जाने वाली कंपनी की नई ईकाई मे खर्च होगा जबकि 138 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज जुटाने में होगा। जबकि 165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में होगा। HDFC Bank Ltd और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

इस आईपीओ के तहत जारी होने वाले स्टॉक 2 जून को निवेशकों के अकाउंट में क्रेडिट होगे और इसके अगले दिन यानी 3 जून को इस स्टॉक की लिस्टिंग होगी। बता दें कि दिसंबर 2021 तक कंपनी के ऊपर 234.73 करोड़ रुपये का कर्ज था।


कंपनी की स्थापना 2013 में हुई । कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो ईकाईयां है। कंपनी की एक ईकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलेट प्लांट , CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन ईकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी ईकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन ईकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

Saudi Aramco लाएगी इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ, जानिए कितनी होगी कंपनी की वैल्यूएशन

31 दिसंबर 2021 तक के 9 महीने में कंपनी की कुल आय 442.54 करोड़ रुपये रही थी जो कि इसके पिछले साल 334.09 करोड़ रुपये पर रही थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 48.25 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.91 करोड़ रुपये पर आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।