Get App

Aether Industries IPO: अगले हफ्ते खुलेगा इस केमिकल कंपनी का आईपीओ, जानिए GMP से क्या मिल रहा है संकेत

Aether Industries IPO: कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 610 से 642 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है और इसके लिए 24 से 26 मई तक बोली लगाई जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 7:47 PM
Aether Industries IPO: अगले हफ्ते खुलेगा इस केमिकल कंपनी का आईपीओ, जानिए GMP से क्या मिल रहा है संकेत
Aether Industries अपने IPO से कुल 808 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

स्पेशियालिटी केमिकल्स कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 24 मई को बोली के लिए खुलेगा और 26 मई को बंद होगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह बोली एक दिन पहले यानी 23 मई को खुलेगी। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 610 से 642 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, Aether Industries के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शुक्रवार को 18 से 20 रुपये था। कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेजों पर 3 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है।

कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट के बाद आईपीओ के फ्रेश इश्यू का साइज 757 करोड़ रुपये से घटाकर 627 करोड़ रुपये कर दिया। फ्रेश इश्यू के अलावा, कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर भी अपने हिस्से के 28.2 लाख शेयर बिक्री के लिए रखेंगे। कंपनी 642 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब 808 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें