Get App

Aether Industries IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए क्या चल रहा है GMP और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Aether Industries का इश्यू 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें सबसे ज्यादा बोली क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 9:57 AM
Aether Industries IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए क्या चल रहा है GMP और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
ग्रे मार्केट में Aether Industries के अनलिस्टेड शेयर 20 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी Aether Industries के शेयरों का अलॉटमेंट आज होने वाला है। कंपनी का इश्यू 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई थी। इसके 5,85,34,586 शेयरों के बदले 93,56,193 शेयरों के लिए बोलियां लगी थीं।

Aether Industries के शेयर मंगलवार 31 मई को अलॉट होने की उम्मीद है। अगर आज शेयर अलॉटमेंट होता है तो आपके डिमैट अकाउंट में यह 2 जून तक नजर आने लगेगा। अगर आपको यह शेयर नहीं मिलता है तो 2 जून तक आपके खाते में पैसे वापस आ जाएंगे। BSE और NSE पर Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग 3 जून को मुमकिन है।

Aether Industries के इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime India pvt है। आप अपना अलॉटमेंट Link Intime या BSE की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें