बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद अब उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हल्दीराम (Haldiram) भी अगले 18 महीनों में अपना इनीशियल पब्लिक लाने (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC TV-18 ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि IPO से पहले हल्दीराम परिवार (Haldiram family) अपने नागपुर और दिल्ली मुख्यालय वाले बिजनेसों को मिलाकर एक संयुक्त कंपनी बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए दोनों पक्षों ने मर्जर की प्रक्रिया पर बातचीत भी शुरू कर दी है और अगले एक साल में इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।
