Ajax Engineering IPO: अजाक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दो दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, अंतिम दिन तक यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। अब तक से कुल 4.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। आईपीओ को कुल 6.20 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.41 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 599-629 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 23 शेयर है। निवेशकों के पास इसमें 12 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा।
