Get App

जल्द IPO ला सकती है Ajay Poly, कंपनी ने सेबी को सौंपा ड्राफ्ट पेपर

रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी अजय पॉली ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सौंपा है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 238 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी नई दिल्ली की यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 47.6 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 9:16 AM
जल्द IPO ला सकती है Ajay Poly, कंपनी ने सेबी को सौंपा ड्राफ्ट पेपर
अजय पॉली इश्यू में से 119 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी।

Ajay Poly IPO: रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी अजय पॉली ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सौंपा है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 238 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी

नई दिल्ली की यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 47.6 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी द्वारा यह राशि जुटाई जाती है, तो फ्रेश इश्यू साइज इसी हिसाब से घट जाएगा। अजय पॉली, रेफ्रिजरेशन सीलिंग सॉल्यूशंस और अप्लायंस इंडस्ट्री से जुड़ी प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी गैस्केट्स में 61%, टोटल प्रोफाइल एक्सट्रूजन में 45.96 पर्सेंट और अप्लायंस इंडस्ट्री से जुड़े ग्लोबल प्रोडक्ट्स में 15.6 पर्सेंट मार्केट शेयर है।

देशभर में कंपनी के कुल 10 मैन्युफैक्चरिंग सेंटर हैं और यह कई भारतीय और मल्टीनेशनल अप्लायंस OEM (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स) कस्टमर्स के लिए काम करती है, जिसमें हेयर अप्लायंसेज (इंडिया), बीएसएच हाउसहोल्ड अप्लायंस मैन्युपैक्चरिंग, सिएगा इंडिया, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, वोल्टबेक होम अप्लायंसेज और IFB रेफ्रिजेशन शामिल हैं।

अजय पॉली इश्यू में से 119 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी, जिससे कंपनी को अपना कुल कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। कंपनी के पास कुल 129 करोड़ रुपये की उधारी है। इसके अलावा, इक्विपमेंट, प्लांट और मशीनरी और बाकी जरूरतों के लिए कंपनी 65 करोड़ रुपये इस्तेमाल किए जाएंगे। पिछले कुछ साल में कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस मजबूत रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें