Akums Drugs IPO : एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Akums Drugs and Pharmaceuticals) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इस आईपीओ के तहत 680 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.86 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले यह खुलासा किया था कि Akums Drugs साल 2024 में लिस्टिंग की योजना बना रही है।
