ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का आईपीओ 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा 20 जून को की जाएगी। निवेशकों के पास आईपीओ में 27 जून तक निवेश का मौका रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए 24 जून को यह आईपीओ एक दिन के लिए खुलेगा।
