Anlon Healthcare IPO: एनलॉन हेल्थकेयर ने एक बार फिर IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। SEBI ने पिछले साल कंपनी के IPO पेपर वापस कर दिए थे। 20 फरवरी को दाखिल किए गए नए ड्राफ्ट के अनुसार, IPO में केवल 1.4 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। OFS (Offer for Sale) नहीं होगा। इसलिए IPO की पूरी आय कंपनी को मिलेगी।
