Aptus Value Housing Finance IPO: कंपनी का इश्यू 10 अगस्त को खुला है और 12 अगस्त को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 346-353 रुपये प्रति शेयर है। समें लगभग 500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 64 लाख से अधिक इक्विटी शेयर्स के लिए ऑफर फॉर सेल होगा।
IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कंपनी टियर 1 कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। Aptus Value Housing Finance में वेस्टब्रिज, मालाबार इनवेस्टमेंट्स, सिकोइया कैपिटल, स्टेडव्यू कैपिटल जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है।
इश्यू खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 834 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने 353 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2.36 करोड़ इक्विटी शेयर एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट किए हैं।
कंपनी ने IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35 प्रतिशत रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रखा है।
कंपनी की एसेट क्वालिटी अच्छी है और इसके नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) कम हैं। इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में 34.54 प्रतिशत के CAGR से बढ़े हैं।
इसके लोन पोर्टफोलियो में स्व-रोजगार वाले कस्टमर्स की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत से अधिक की है। बाकी का लोन सैलरीड कस्टमर्स को दिया गया है।
कंपनी के पास मार्च के अंत तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में लगभग 190 ब्रांच थी। इसकी योजना अब महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक्सपैंशन करने की है।