NSE आईपीओ का जीएमपी दूसरे दिन भी सिर्फ 8%, SS Retail का जीएमपी 32% के पार

NSE का आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। इसमें 21 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने 1,700-1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर एक्सचेंज की वैल्यूएशन 4.42 लाख करोड़ रुपये है। यह ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 12:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SS Retail के शेयर 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे, जबकि एनएसई का शेयर 24 सितंबर को सिर्फ बीएसई पर लिस्ट होगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी उम्मीद से कम दिख रही है। खुलने के दूसरे दिन यह आईपीओ 11:30 बजे तक सिर्फ 55 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। अनऑफिशियल मार्केट में शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी नहीं बढ़ रहा है। उधर, एसएस रिटेल के आईपीओ को इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। शेयर का जीएमपी भी एनएसई के मुकाबले काफी ज्यादा चल रहा है। क्या इसका मतलब है कि एसएस रिटेल के आईपीओ में लिस्टिंग गेंस ज्यादा रह सकता है?

NSE के आईपीओ में 21 सितंबर तक लगा सकते हैं बोली

NSE का आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। इसमें 21 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने 1,700-1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर एक्सचेंज की वैल्यूएशन 4.42 लाख करोड़ रुपये है। यह ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि एक्सचेंज इनवेस्टर्स को नए शेयर इश्यू नहीं करेगा। सिर्फ कुछ इनवेस्टर्स अपने शेयर बेचेंगे।


ओपन होने के दूसरे दिन भी एनएसई आईपीओ का जीएमपी सिर्फ 8.29%

अनऑफिशियल मार्केट को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म आईपीओवॉच के मुताबिक, 18 सितंबर को एनएसई के शेयर का जीएमपी 148 रुपये यानी 8.29 फीसदी था। 17 सितंबर को भी जीएमपी इतना ही था। इसका मतलब है कि इस शेयर का जीएमपी आईपीओ खुलने के दूसरे दिन भी नहीं बढ़ा है। जीएमपी से यह पता चलता है कि शेयर बाजारों में शेयर की लिस्टिंग कैसी रहेगी। हालांकि, यह सिर्फ एक संकेत होता है। एक्चुअल लिस्टिंग गेंस में फर्क हो सकता है।

एसएस रिटेल का आईपीओ 14 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

एसएस रिटेल के आईपीओ का आज यानी 18 सितंबर तीसरा दिन है। यह आईपीओ 14.67 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ में इनवेस्टर्स ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि यह आईपीओ सिर्फ 500 करोड़ रुपये का है। इसके मुकाबले एनएसई का आईपीओ बहुत बड़ा है। एनएसई का आईपीओ 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

एसएस रिटेल के आईपीओ का जीएमपी 32 फीसदी के पार

अनऑफिशियल मार्केट में एसएस रिटेल के आईपीओ पर चल रहे प्रीमियम ने चौंकाया है। 17 सितंबर के मुकाबले इसका जीएमपी बढ़ा है। 17 सितंबर को इसका जीएमपी 133 रुपये यानी 31.37 फीसदी चल रहा था। यह 18 सितंबर को बढ़कर 32.31 फीसदी हो गया। अगर लिस्टिंग गेंस की बात की जाए तो इसका मतलब है कि एसएस रिटेल के आईपीओ में ज्यादा लिस्टिंग गेंस मिल सकता है। एसएस रिटेल के शेयरों की लिस्टिंग शेयर बाजारों में 23 सितंबर को हो सकती है। एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें: NSE IPO: दूसरे दिन अब तक 57% भरा, NII और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब; चेक करें GMP

कई ब्रांड्स के मोबाइल का रिटेल चेन ऑपरेट करती है एसएस रिटेल

एसएस रिटेल मल्टी ब्रांड रिटेल चेन को ऑपरेट करती है। यह मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचती है। कंपनी का ऑपरेशंस देश के कई राज्यों में है, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात शामिल हैं। कंपनी के शेयर 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे, जबकि एनएसई का शेयर 24 सितंबर को सिर्फ बीएसई पर लिस्ट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।