Archean Chemical IPO Subscription: स्पेशियलटी मैरिन केमिकल कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के दूसरे दिन (गुरुवार 10 नवंबर) तक 1.41 गुना अधिक बोली। स्टॉक एक्सचेजों पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 1.99 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे 2.82 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी है। रिटेल निवेशकों ने इस IPO के लिए अभी तक सबसे आक्रामक तरीके से बोली लगाई है और अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का अभी तक 2.94 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए कंपनी को अभी तक 2.07 गुना अधिक बोली मिली है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का अभी तक सिर्फ 54 फीसदी सब्सक्राइब किया है।
एंकर निवेशकों से 462 करोड़ जुटाए
Archean Chemical IPO: कुल 1462 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
Archean Chemical के IPO के लिए निवेशक शुक्रवार 11 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी का IPO बुधवार 9 नवंबर को खुला था। कंपनी अपने IPO से कुल 1462.3 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 805 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री होगी, जबकि 1.61 करोड़ इक्विटी शेयरों को प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 386-407 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 36 शेयरों का है।
Archean Chemical IPO: क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। उन्होंने इसमें निवेश करने की भी सलाह दी है। लेकिन कुछ ब्रोकरेज हाउस निवेशकों को सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी के फिस्कल ईयर 2022 की अर्निंग्स के आधार पर इसका वैल्यूएशन 26.5x P/E बैठता है। यह प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले डिस्काउंट पर है।
रिलायंस सिक्योरिटीज ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। कंपनी की लीडिंग मार्केट पॉजिशन, इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन, कम लागत, लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, अनुभवी मैनेजमेंट टीम और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह दी गई है।
Archean Chemical IPO GMP Today
Archean Chemical के शेयरों की ग्रे मार्केट में स्थिति की बात करें तो रूझान पॉजिटिव दिख रहे हैं। इसके शेयर 60 रुपये के GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
वित्त वर्ष 202 में ब्रोमीन और इंडस्ट्रियल नमक का निर्यात करने वाली Archean Chemical देश की सबसे बड़ी कंपनी थी। यह कंपनी स्पेशियलिटी मैरिन केमिकल बनाती है। यह दुनिया भर में ब्रोमीन, औद्योगिक नमक और पोटाश का सल्फेट निर्यात करती है। इसके देश में 24 ग्राहक और 13 देशों में 18 वैश्विक ग्राहक हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।