Get App

Zepto, Dhoot Transmission समेत 6 IPO आने को तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल

Upcoming IPOs: जेप्टो के प्रतिद्वंद्वी जोमैटो और स्विगी पहले से शेयर बाजारों में लिस्टेड हैं। जेप्टो और धूत ट्रांसमिशन ने दिसंबर और फरवरी में गोपनीय तरीके का इस्तेमाल करते हुए Sebi के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 09, 2026 पर 9:20 AM
Zepto, Dhoot Transmission समेत 6 IPO आने को तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल
सभी 6 कंपनियां BSE और NSE पर लिस्ट होंगी।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने 6 कंपनियों को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न Zepto और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन भी शामिल है। मंजूरी पाने वाली दूसरी कंपनियों में होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, सर्जीवियर, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और होटल पोलो टॉवर्स शामिल हैं। इन कंपनियों ने अक्टूबर से फरवरी के बीच अपने IPO का ड्राफ्ट जमा किया था और इन्हें 4 से 8 मई के बीच Sebi से ऑब्जर्वेशंस मिल गए। इन ऑब्जर्वेशंस का मिलना IPO लाने के लिए मंजूरी मिलने के बराबर माना जाता है। सभी 6 कंपनियां BSE और NSE पर लिस्ट होंगी।

जेप्टो और धूत ट्रांसमिशन ने दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में गोपनीय तरीके (confidential route) का इस्तेमाल करते हुए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

कितने बड़े IPO की तैयारी में Zepto और Dhoot Transmission

सब समाचार

+ और भी पढ़ें