अशनीर ग्रोवर ने Mamaearth को IPO पूरा होने के लिए दी बधाई, कहा- 'मैंने भी चुपचाप लगाए हैं पैसे'

Honasa Consumer (Mamaearth) IPO: रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने गुरुवार को मामाअर्थ (Mamaearth) की पूरी टीम को उनके IPO के 8 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद होने के लिए बधाई दी। अशनीर ने इसके साथ यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भी मामाअर्थ के आईपीओ के लिए "चुपचाप" आवेदन किया है

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 8:55 PM
Mamaearth के IPO का आवंटन 7 नवंबर को होगा और लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है

Honasa Consumer (Mamaearth) IPO: रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने गुरुवार को मामाअर्थ (Mamaearth) की पूरी टीम को उनके IPO के 8 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद होने के लिए बधाई दी। अशनीर ने इसके साथ यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भी मामाअर्थ के आईपीओ के लिए "चुपचाप" आवेदन किया है। होनासा कंज्यूमर का IPO गुरुवार को बंद हुआ। यह मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के FMCG ब्रांड्स की मालिक है।

होनासा कंज्यूमर अपने IPO से 1,701 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। इसके IPO को आखिरी दिन तक 7.60 गुना सब्सक्राइब किया गया। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के लिए 2,88,99,514 शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके बदल में उसे 21,97,73,878 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में कंपनी को 4.01 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से को 1.31 गुना अधिक सब्सक्राइब किया मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 11.50 गुना सब्सक्राइब हुआ। मामाअर्थ के IPO का आवंटन 7 नवंबर को होगा और लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- Deepak Fertilisers के शेयर 8% लुढ़के, Q2 में कमजोर नतीजों का असर

होनासा कंज्यूमर IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल 6 रुपये है। यह इसके 330 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब .85 प्रतिशत अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को पब्लिक इश्यू से 1.85 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद है।

हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

Honasa Consumer के बारे में

शार्क टैंक (Shark Tank) से लोकप्रिय हुईं गजल अलघ ने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर साल 2016 में होनासा कंज्यूमर की शुरुआत की थी। जनवरी 2022 में इसने 120 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर 5.2 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था और यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई थी। वित्तीय सेहत की बात करें तो होनासा को वित्त वर्ष 2021 में 1,324.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था और अगले ही वित्त वर्ष में 14.44 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। हालांकि फिर वित्त वर्ष 2023 में इसे 150.97 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। चालू वित्त वर्ष 2024 में बात करें तो जून तिमाही में इसे 24.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।