ASK Automotive का IPO 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। रिपोर्ट के मुताबिक एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 6 नवंबर को खुलने वाला है। इसके लिए प्राइस बैंड की घोषणा अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी। यह आईपीओ पूरी तरह से 2,95,71,390 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी शेयरों की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ में फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
