Ather Energy IPO : इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। यह भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्लीलर बनाने वाली पहली स्टार्टअप कंपनियों में से एक है। कंपनी का इरादा अगले साल दिवाली तक या 2025 की शुरुआत में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होना है। एक सूत्र ने आज 14 दिसंबर को CNBC-TV18 को यह जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि एथर ने आईपीओ प्लान और वैल्यूएशन पर इनपुट मांगना शुरू कर दिया है। कंपनी द्वारा मार्च 2024 तक बैंकरों की नियुक्ति करने की संभावना है। सूत्र ने कहा कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।
