Get App

Awfis Space Solutions IPO: एंकर बुक में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से आए ₹269 करोड़, आज 22 मई से ओपन हो रहा इश्यू

Awfis Space Solutions IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रति​शत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी ने 2 करोड़ रुपये तक के शेयर अपने कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे हैं। IPO में 128 करोड़ रुपये के 33 लाख नए शेयर जारी होंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 22, 2024 पर 8:39 AM
Awfis Space Solutions IPO: एंकर बुक में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से आए ₹269 करोड़, आज 22 मई से ओपन हो रहा इश्यू
Awfis Space Solutions IPO के लिए प्राइस बैंड 364-383 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Awfis Space Solutions IPO Dates: कोवर्किंग स्पेस कंपनी Awfis Space Solutions का पब्लिक इश्यू बुधवार, 22 मई को खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर बुक में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 268.6 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 383 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 70,13,483 इक्विटी शेयरों का अलोकेशन फाइनल किया है।

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी के तहत अशोका व्हाइटओक ICAV, HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया, एक्सिस म्यूचुअल फंड, UTI म्यूचुअल फंड, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, क्वांट म्यूचुअल फंड, इनवेस्को इंडिया, मोतीलाल ओसवाल MF, एडलवाइस और बंधन म्यूचुअल फंड ने कंपनी में निवेश किया। गोल्डमैन सैक्स फंड्स, ईस्ट ब्रिज कैपिटल मास्टर फंड, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स और HSBC ग्लोबल इनवेस्टमेंट फंड्स ने भी एंकर बुक में भाग लिया।

Awfis ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एंकर इनवेस्टर्स को किए गए 70,13,483 इक्विटी शेयरों के अलोकेशन में से 37,53,968 शेयर 12 डॉमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स को 19 स्कीम्स के जरिए अलोकेट किए गए।

प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें