Awfis Space Solutions IPO: कोवर्किंग स्पेस कंपनी Awfis Space Solutions का पब्लिक इश्यू 27 मई को क्लोज होने जा रहा है। IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 22 मई को खुला यह IPO अब तक 11.45 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.39 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.05 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.26 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
