Azad Engineering IPO: टर्बाइन और विमानों के पार्ट्स बनाने वाली आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) का 740 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और पहले दिन ओवरऑल यह 3 गुना से अधिक भर चुका है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से यह 220.80 करोड़ रुपये जुटा ली है। 6 घरेलू म्यूचुअल फंडों समेत 20 एंकर निवेशकों को 524 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 440 रुपये यानी 83.97 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की स्थिति
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)-0.05 गुना
Azad Engineering IPO डिटेल्स
आजाद इंजीनियरिंग के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 22 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए ₹499-₹524 का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है और खुदरा निवेशक 28 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 26 दिसंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर लिस्टिंग के लिए 28 दिसंबर का दिन फिक्स है। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है।
इस आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये के 95,41,985 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा। नए शेयरों को जारी कर जो पैसे कंपनी को मिलेंगे, उसका इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।
पैसे लगाने को लेकर ब्रोकरेज का ये है रुझान
ब्रोकरेज फर्म केनरा बैंक सिक्योरिटीज के मुताबिक आजाद इंजीनियरिंग ऐसे मार्केट में है जिसमें नई कंपनियों के एंट्री के लिए रास्ते बहुत मुश्किल हैं। इसके कारोबार में सिर्फ पैसों से ही काम नहीं चलता और अच्छी क्वालिटी भी चाहिए होती है। आजाद इंजीनियरिंग का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत शानदार है, इसका बिजनेस प्लान मजबूत है और मैनेजमेंट को अच्छा-खासा अनुभव है। वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2023 के बीच इसका रेवेन्यू 43 फीसदी की CAGR और नेट प्रॉफिट 49 फीसदी की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ा। ब्रोकरेज के मुताबिक इसकी वैल्यू 292.7x P/E बैठ रही है जो पियर्स के मुकाबले फुल्ली प्राइस्ड है यानी कि आगे ज्यादा तेजी की फिलहाल उम्मीद नहीं है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे लिस्टिंग गेन के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।