Baazar Style Retail IPO: कैसा है बीएसआरएल का आईपीओ, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल (बीएसआरएल) का आईपीओ 30 सितंबर को खुल गया है। निवेशक 3 सितंबर तक इसमें निवेश कर सकते हैं। यह कंपनी तेजी से बढ़ने वाली रिटेल कंपनियों में से एक है। देश के पूर्वी राज्यों में इसकी मजबूत पैठ है। ऑपरेशन शुरू करने के 10 साल के अंदर इसके रिटेल स्टोर की संख्या 162 हो गई है

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 6:35 PM
BSRL एफोर्डेबल प्राइस पर वैल्यू और ट्रेंडी फैशन ऑफर करती है। इसका एवरेज सेलिंग प्राइस 300 रुपये है।

बाजार स्टाइल रिटेल (बीएसआरएल) ने आईपीओ पेश किया है। तेजी से बढ़ती इस रिटेल कंपनी की देश के पूर्वी हिस्से में मजबूत पैठ है। इस इश्यू में 3 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। यह इश्यू 835 करोड़ रुपये का है। इसमें कंपनी नए शेयर जारी करेगी और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी होगा। ओएफएस के जरिए प्रमोटर और दूसरे शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इश्यू से हासिल पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले वैल्यूएशन अट्रैक्टिव

ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोग अब पहले से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। यह बीएसआरएल (BSRL) के लिए अच्छा है। कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार तेजी से कर रही है। इससे इसके प्रॉफिट कमाने की क्षमता बढ़ने की संभावना है। इसकी सेल में प्राइवेट लेबल्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है, जिससे इंटरेस्ट कॉस्ट में कंपनी बचत कर सकेगी। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले इसकी वैल्यूएशन कम है। नेट मार्जिन और रिटर्न रेशियो भी अच्छा है। इससे यह आईपीओ अट्रैक्टिव लगता है।


आईपीओ से हासिल पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए

इस आईपीओ के जरिए कंपनी 148 रुपये की नई पूंजी हासिल करेगी। इसका इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कोविड की महामारी के दौरान कंपनी को यह कर्ज लेना पड़ा था। कंपनी ने FY2014 में बिजनेस शुरू किया था। FY24 में इसका रेवेन्यू करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कोविड की महामारी के दौरान 2-3 साल तक कंपनी के बिजनेस में बड़ी रुकावट आई। बीएसआरएल तेजी से बढ़ती रिटेल कंपनियों में से एक है। इसकी मौजूदगी देश के 9 राज्यों के 146 शहरों में है। कारोबार शुरू करने के सिर्फ 10 साल के अंदर कंपनी के रिटेल स्टोर की संख्या 162 हो गई है।

ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में ज्यादा मौजूदगी

BSRL एफोर्डेबल प्राइस पर वैल्यू और ट्रेंडी फैशन ऑफर करती है। इसका एवरेज सेलिंग प्राइस 300 रुपये है। इसका 90 फीसदी रेवेन्यू पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार जैसे पूर्वी राज्यों से आता है। इसने झारखंड, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी स्टोर ओपन किए हैं। कंपनी की ज्यादा मौजूदगी ग्रामीण इलाकों में है। इसके करीब 70 फीसदी स्टोर टियर 3 और 4 शहरों में हैं। इसका कस्टमर बेस लॉयल है। इसका 72 फीसदी ऐसे ग्राहकों से आता है जो इससे बार-बार खरीदारी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Baazar Style Retail IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹250 करोड़, आज 30 अगस्त से खुल रहा है इश्यू

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

बीएसआरएल की वैल्यूएशन V2 Retail के मुकाबले कम है। EV/EBIDTA और EV/Sales के आधार पर यह वी2 रिटेल के मुकाबले डिस्काउंट पर है। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी और कैपिटल एंप्लॉयड वी2 रिटेल जैसा है। हालांकि, प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले इस पर कर्ज का बोझ ज्यादा है। वी-मार्ट रिटेल का वर्किंग कैपिटल डे प्रोफाइल बेहतर है, लेकिन डिजिटल मार्केट प्लेस में लॉस की वजह से प्रॉफिटबिलिटी और रिटर्न रेशियो में यह पीछे है। निवेशक BSRL के इश्यू में निवेश कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।