Baazar Style Retail IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹250 करोड़, आज 30 अगस्त से खुल रहा है इश्यू

Baazar Style Retail IPO Details: इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है। कहा जा रहा है कि उन्हें इस IPO में शेयरों की बिक्री से लगभग 106 करोड़ रुपये हासिल होंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 983 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 में 22 करोड़ रुपये हो गया। कुल उधारी 178.23 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 8:47 AM
Baazar Style Retail ने एंकर निवेशकों को 389 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 64,29,372 इक्विटी शेयरों के एलोकेशन को अंतिम रूप दिया है।

Baazar Style Retail IPO: फैशन रिटेलर बाजार स्टाइल रिटेल ने अपने पब्लिक इश्यू की ओपनिंग से पहले 22 एंकर इनवेस्टर्स से 250.1 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का IPO 30 अगस्त को खुल रहा है। एंकर बुक में भाग लेने वाले बड़े ग्लोबल इनवेस्टर्स में एचएसबीसी ग्लोबल इनवेस्टमेंट फंड्स, नैटिक्सिस इंटरनेशनल फंड्स, ऑप्टिमिक्स होलसेल ग्लोबल एमर्जिंग मार्केट्स शेयर ट्रस्ट, एलियांज ग्लोबल इनवेस्टर्स फंड और सोसाइटी जेनरल शामिल हैं।

HDFC म्यूचुअल फंड, अशोका इंडिया इक्विटी इनवेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी, व्हाइटओक कैपिटल, वोलराडो वेंचर पार्टनर्स फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, हेलिओस फ्लेक्सी कैप फंड, ट्रस्ट म्यूचुअल फंड, जूलियस बेयर इंडिया इक्विटी फंड, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और वेरिशन मल्टी-स्ट्रेटेजी मास्टर फंड एंकर बुक में भाग लेने वाले अन्य निवेशक थे।

कंपनी ने 29 अगस्त को एक्सचेंजों को दी गई अपनी फाइलिंग में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 389 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 64,29,372 इक्विटी शेयरों के एलोकेशन को अंतिम रूप दे दिया है। इस एलोकेशन में से 22,76,390 इक्विटी शेयर 13 स्कीम्स के माध्यम से 8 घरेलू म्यूचुअल फंडों को एलोकेट किए गए।"


कब होगी शेयरों की लिस्टिंग

IPO 3 सितंबर को क्लोज होगा और शेयरों की लिस्टिंग 6 सितंबर को BSE और NSE पर होगी। कंपनी 834.68 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए प्राइस बैंड 370-389 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। Baazar Style Retail IPO में 148 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स की ओर से 1.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। IPO के अपर प्राइस बैंड पर OFS का साइज 687 करोड़ रुपये होगा।

Premier Energies IPO Share Allotment: लगातार आठवें दिन उछला GMP, अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

9 राज्यों में ऑपरेशनल है कंपनी

बाजार स्टाइल रिटेल पुरुषों, महिलाओं, लड़के, लड़कियों, बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और जनरल मर्चेंडाइज जैसे होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। इसके स्टोर स्टाइल बाजार के नाम से हैं। कंपनी ओडिशा, बिहार, असम, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में ऑपरेशनल है। कंपनी के प्रमोटर्स प्रदीप कुमार अग्रवाल, रोहित केडिया, श्रेयांस सुराना, भगवान प्रसाद, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सबिता अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता (HUF) और श्री नरसिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हैं।

Baazar Style Retail IPO का रिजर्व हिस्सा

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।

30 अगस्त को नहीं खुलेगा Archit Nuwood Industries IPO, स्टॉक एक्सचेंजेस की क्वेरी के चलते टला

ग्रे मार्केट से क्या संकेत

Baazar Style Retail के शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 389 रुपये से 130 रुपये या 33.42 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयरों की लिस्टिंग 519 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।