स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज का आईपीओ कल यानी 3 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 745 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशकों के लिए बोली आज 2 जुलाई को एक दिन के लिए खुली है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्रति शेयर 243-256 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस पब्लिक इश्यू में 745 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।
