Get App

Beacon Trusteeship IPO 28 मई से, प्राइस बैंड और लॉट साइज हुआ फाइनल

Beacon Trusteeship IPO में 23.23 करोड़ रुपये के 38.72 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 9.29 करोड़ रुपये के 15.48 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 19.92 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 5.16 करोड़ रुपये रहा था। बीलाइन कैपिटल एडवायजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 22, 2024 पर 4:34 PM
Beacon Trusteeship IPO 28 मई से, प्राइस बैंड और लॉट साइज हुआ फाइनल
Beacon Trusteeship के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 4 जून को हो सकती है।

Beacon Trusteeship IPO: दिग्गज डिबेंचर ट्रस्टी बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड का IPO 28 मई से खुलने जा रहा है। कंपनी का इरादा 32.52 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर तय किया गया है। IPO में पैसे लगाने के​ लिए 30 मई तक का वक्त रहेगा। एंकर निवेशक 27 मई को बोली लगा पाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 4 जून को हो सकती है। बीलाइन कैपिटल एडवायजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार है।

Beacon Trusteeship IPO में 23.23 करोड़ रुपये के 38.72 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 9.29 करोड़ रुपये के 15.48 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में शेयर बिक्री करने वालों में Prasana Analytics Private Limited और कौस्तुभ किरन कुलकर्णी शामिल हैं।

Beacon Trusteeship IPO का रिजर्व हिस्सा

इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 2015 में शुरू हुई Beacon Trusteeship डिबेंचर ट्रस्टी सर्विसेज, सिक्योरिटी ट्रस्टी सर्विसेज, ट्रस्टी टू अल्टरनेट इनवेस्टमेंट फंड, ट्रस्टी टू ESOP, सिक्योरिटाइजेशन ट्रस्टी, बॉन्ड ट्रस्टीशिप सर्विसेज, एस्क्रो सर्विसेज, सेफकीपिंग जैसे विभिनन क्षेत्रों में ट्रस्टी सर्विसेज और अन्य संबंधित सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें