Behari Lal Engineering IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹302 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹271-285 प्रति शेयर

Behari Lal Engineering IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा QIBs के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा NIIs के लिए और 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। IPO के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 3:39 PM
Behari Lal Engineering के शेयर NSE और BSE पर 19 अगस्त को लिस्ट होंगे।

इंजीनियरिंग कास्टिंग्स और मिश्रधातु इस्पात उत्पाद (अलॉय स्टील प्रोडक्ट्स) बनाने वाली बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड 302 करोड़ रुपये का IPO ला रही है। यह 12 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 271-285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट शेयर 52 शेयर है। IPO में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक 11 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी है। यह कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में माहिर है। कंपनी खास औद्योगिक कामों के लिए प्रिसीशन इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाती है, जिनमें मेटल रोल, इंजीनियरिंग कास्टिंग, अलॉय स्टील प्रोडक्ट, फोर्जिंग इंगॉट और शाफ्ट शामिल हैं।

इस पब्लिक इश्यू में 93 करोड़ रुपये तक के 33 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 208.62 करोड़ रुपये के 73.20 लाख शेयर मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल में बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 17 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 19 अगस्त को लिस्ट होंगे।


IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

बिहारी लाल इंजीनियरिंग IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। IPO के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नए इक्विपमेंट या मशीनरी की खरीद और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में इनके इंस्टॉलेशन के लिए, इस इंस्टॉलेशन के लिए सिविल वर्क को लेकर, नए रूफ टॉप सोलर पैनल्स की खरीद और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में इनके इंस्टॉलेशन के लिए, कर्ज को चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Technocraft Ventures IPO: टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का आईपीओ खुला, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Behari Lal Engineering की वित्तीय सेहत

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 6 प्रतिशत बढ़कर 546.52 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 516.30 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 64.64 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 52.95 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में बिहारी लाल इंजीनियरिंग पर 17.78 करोड़ रुपये की उधारी थी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अभी से 8.77 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।