Bharat Biotech IPO: कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक लाएगी IPO, ₹4500 करोड़ जुटाने की तैयारी

Bharat Biotech IPO: वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
Bharat Biotech IPO: कोविड महामारी के दौरान कंपनी की वैक्सीन को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली थी

Bharat Biotech IPO: वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कंपनी इस संभावित लिस्टिंग के विकल्पों पर आंतरिक स्तर पर चर्चा कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अभी विचार-विमर्श जारी है और आईपीओ का साइज और समय-सीमा जैसी जानकारियां आगे बदल भी सकती हैं। यह एक निजी मामला होने के कारण संबंधित लोगों ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की। कंपनी की ओर से इस विषय पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

1996 में हुई थी स्थापना

भारत बायोटेक की स्थापना साल 1996 में हुई थी। कंपनी का दावा है कि उसने अब तक दुनियाभर में 9 अरब से अधिक वैक्सीन डोज की सप्लाई की है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कोविड-19 और हेपेटाइटिस-बी के टीके शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी बर्न (जलने) और डायरिया जैसी बीमारियों के इलाज से जुड़े उत्पाद भी बनाती है।


कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनी की वैक्सीन को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली थी, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और रिसर्च क्षमता पर निवेशकों का ध्यान गया।

2026 में IPO बाजार की धीमी शुरुआत

भारत में साल 2026 की शुरुआत आईपीओ बाजार के लिहाज से अपेक्षाकृत धीमी रही है। पिछले दो सालों में रिकॉर्ड फंड जुटाने के बाद इस साल बाजार में नई लिस्टिंग की रफ्तार सुस्त दिख रही है।

कमजोर अर्निंग ग्रोथ, ग्लोबल व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताएं और विदेशी निवेशकों की असमान भागीदारी के कारण शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है।

इसके बावजूद, बाजार में कुछ बड़े आईपीओ अगले कुछ महीने में आने के लिए तैयार है। इनमें जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) समेत कई रियल एस्टेट कंपनियों के नाम शामिल हैं।

एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर भारत बायोटेक आईपीओ लाती है, तो यह फार्मा और बायोटेक सेक्टर में निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला बाजार परिस्थितियों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें- Sensex Crash: शेयर बाजार में ‘ब्लैक फ्राइडे’, सेंसेक्स 961 अंक लुढ़का; निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।