Bharat Coking Coal IPO: सरकारी माइनिंग कंपनी Coal India की सब्सिडियरी कंपनी Bharat Coking Coal Ltd. की शेयर बाजार में लिस्टिंग को टाल दिया गया है। पहले यह लिस्टिंग 16 जनवरी को होनी थी, लेकिन अब इसे 19 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। इसकी वजह बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC चुनाव बताई गई है।
